दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की मूर्ति को हटाकर अवमानना के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आक्रामक
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों, राज्यपालों ने महापुरुषों के अपमान का सिलसिला शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र सदन में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर और सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों को हटाकर महापुरुषों का अपमान करने का विकृत रवैया जारी है। महापुरुषों का अपमान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ कड़ा विरोध किया जाएगा। यह चेतावनी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल ने दी है।
दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की मूर्ति को हटाकर अवमानना के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से हड़पसरगांव के गांधी चौक ओवरब्रिज के नीचे विरोध आंदोलन विधायक चेतन तुपे के नेतृत्व में किया गया तब वे बोल रहे थे। इस आंदोलन में पूर्व नगरसेवक फारूक इनामदार, योगेश ससाणे, सुनील बनकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, संदीप बधे, महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल, हड़पसर उपाध्यक्षा सविता मोरे, महासचिव मीनाक्षी अहिरे, पुणे शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष किरण गाडेकर, जतिन कांबले, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक संजय शिंदे, सागरराजे भोसले, रवींद्र गोगावले, रुपेश तुपे, डॉ. सुहास लांडे पाटिल, राम कसबे, सुधीर घुले, योगेंद्र गायकवाड, वामन धाडवे, शहर उपाध्यक्षा शालिनी जगताप, वंदना मोडक, अश्विनी जगताप, अंजलि लोटके, गणेश ढाकणे, सविता घुले, बिना कटमणी, आदिनाथ भोईटे, गणेश बोराटे, लालासाहेब खलाटे, विक्रम जाधव, पियूष मोहिते आदि ने भाग लिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने कहा कि बार-बार महापुरुषों का अपमान कर शिष्टता लाने की कोशिश कर रही भाजपा और शिंदे-फडणवीस सरकार के समय में कई ऐसे शख़्स हैं कि जिनके मुंह से अपशब्द निकल चुके हैं। आगामी समय में महापुरुषों के समर्थन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करेगी, यह चेतावनी दी।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक फारूक इनामदार, योगेश ससाणे, पूनम पाटिल, अमर तुपे ने इस मामले के खिलाफ कड़े शब्दों में राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार की अवलोचना की।

0 टिप्पणियाँ