आंबेगांव खुर्द, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एक जून को ज्येष्ठ नागरिक संघ, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द द्वारा चार ज्येष्ठ नागरिकों यथा सत्येंद्र सिंह, बी.जी.चिंचोलीकर, दिवाकर अंबेकर और चंद्रकांत इंगले का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। सत्येंद्र सिंह मध्य रेल की 37 वर्ष सेवा करके वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हिंदी के एक लेखक व पत्रकार भी हैं। उनके दो कविता संग्रह, एक साझा कविता संग्रह, दो साझा कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। उन्होंने दो शोध ग्रंथों का संपादन भी किया है। उनकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी पुणे केंद्र से भी होता रहा है। रेल सेवा के दौरान उन्होंने झाँसी, जबलपुर, कोल्हापुर, सोलापुर, मुंबई और पुणे में कार्य किया है। सत्येंद्र सिंह इस समय जांभुलवाडी रोड स्थित सप्तगिरी सोसायटी में रहते हैं और सोसायटी के चेयरमैन हैं। बी. जी. चिंचोलीकर एम्पलाईज स्टेट इंश्योरेस सातारा से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने सोलापुर, बार्शी, सांगली, मिरज, सातारा जिले व पुणे मुख्यालय में कार्य किया है। चिंचोलीकर इस समय सांई वाट क्रेस्ट सोसायटी जांभुलवाडी रोड में रहते हैं।
दिवाकर अंबेकर महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में थे और हैड कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे मराठवाड़ा, बीड, लातूर, उस्मानाबाद, नांदेड़, पुणे में काम कर चुके हैं। उन्हें ट्रैकिंग व पर्यटन का बहुत शौक है। महाराष्ट्र के सभी किलों और कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लगभग सभी ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं। भारत के अलावा नेपाल, भूटान, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड आदि देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। इस समय वे सांई वाटर क्रेस्ट सोसायटी में रहते हैं। चंद्रकांत इंगले यूको बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और आसाम के साथ ही महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सांगवी, बारामती में कार्य कर चुके हैं। इस समय वे जांभुलवाडी रोड पर ही रहते हैं।
यह जन्मदिन समारोह ज्येष्ठ नागरिक संघ के सचिव म्हाल्साकांत जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव ने सभी ज्येष्ठ नागरिकों का अभिनंदन करते हुए सभी का संक्षिप्त परिचय दिया और गुलाब पुष्प व श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। संघ के उपाध्यक्ष संजय रणसिंग ने आभार प्रदर्शन किया। ज्येष्ठ नागरिक संघ के कोषाध्यक्ष चंद्रकांत घोडके, सह सचिव बैजनाथ शेटे, सलाहकार चंद्रकांत थोरात, सदस्य अनिल ढोकले, चंद्रकांत जांभले, संतोष बोडके और उद्योगपति देवेंद्र पालीवाल ने चारों उत्सवमूर्तियों को गुलाब का फूल भेंट करके अपनी शुभकामनाएँ दीं।

0 टिप्पणियाँ