मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया संगठनों से ब्रेकिंग न्यूज़ के बहाने दुष्प्रचार से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया

    सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया संगठनों से ब्रेकिंग न्‍यूज के नाम पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने के लिए अत्‍यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। कल नई दिल्‍ली में ओडिसा पत्रकारिता पुरस्‍कार,2023 को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि पत्रकार लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में बहुत ही महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्‍होंने कहा कि फर्जी और पेड न्‍यूज देश में दीमक की तरह फैल रहे हैं, कोविड महामारी के दौरान इसने कोरोना वायरस से भी अधिक लोगों की जान ली। भ्रामक खबरों से लोगों में, विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों में, निराधार भ्रम फैला और लोग वैक्‍सीन लगाने को लेकर द्विविधा में रहे।
    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि यह आयोजन अपनी जड़ों से जुड़े पत्रकारों को सम्‍मानित करने का माध्‍यम है। उन्‍होंने कहा कि पत्रकार न केवल समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनते हैं बल्कि वे सरकार को भी अवगत रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान ओडिसा में प्रभावी कार्यों के लिए छह पत्रकारों को सम्‍मानित किया गया। इस दौरान पुरस्‍कारों की एक नई श्रेणी प्रतिभा पटनायक उत्‍कृष्‍ट पत्रकारिता अवार्ड भी शुरू की गई। इस वर्ष यह पुरस्‍कार वरिष्‍ठ पत्रकार शारदा लहंगीर को दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ