पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय महापर्व 77वें स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15/08/2023 को वानवड़ी स्थित रक्षा लेखा विभाग आवासीय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त संकुल का निर्माण 1985 में हुआ, जिसमें 550 से अधिक मकान हैं। उक्त शासकीय आवासीय परिसर में मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, रा.र.अ, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा), दक्षिण कमान, पुणे ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आकर परिसर की शोभा बढ़ाई।
आजादी के 77वें सौभाग्य दिवस का भव्य पवित्र कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से. प्रधान नियंत्रक महोदय एवं श्री एम.एस. सर्वानन, भा.र.ले.से. एकीकृत वित्तीय सलाहकार महोदय द्वारा उक्त रक्षा लेखा विभाग आवासीय परिसर के विंग ए और विंग बी में ध्वजारोहण कर श्री गणेश किया। आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय ने सभी उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने बेहद कठिनाइयों में मुश्किलों का सामना करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक साथ खड़े होकर इस देश की आज़ादी के लिए संकल्प लिया और अपने प्राण की आहुति देकर अंग्रेजों की गुलामी से पूर्ण रूप से आजाद किया। ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ उनका रोष, प्रतिरोध और संघर्ष एवं साहस ने दुनियाभर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अनोखी मिसाल स्थापित की। हम आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपूतों को याद करते हैं जिन्होंने अपने आदर्श, अपने मूल्यों और सिद्धांतों के पक्ष में खड़े होकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। हमें गर्व है कि हम उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और सपनों के भारत को साकार कार देने की कोशिश कर रहे हैं जैसे कि इन रणबांकूरों, वीरों ने भारत वर्ष के लिए सजाया था।
महोदय ने आवासीय परिसर के विंग ए और विंग बी में 01-01 पौधा बोया व 75-75 पौधे स्थायी निवासियों को भेंट दिए। सभी गणमान्य अतिथियों ने वसुंधरा को वंदन किया एवं नमन किया और पर्यावरण व राष्ट्र की वनस्पति को बचाने की गुहार लगाई। ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत जन भागीदारी बहुत ही प्रेरणादायी रही। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके परिजनों ने पर्यावरण के प्रति ऐसी जागरूकता लोगों के समक्ष फैलाने व हरित उत्क्रांति के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रधान नियंत्रक महोदय की काफी प्रशंसा की तथा आभार प्रकट किया गया। श्री आर.एस.बिंद्रू, भा.र.ले.से., श्री आदर्श कुमार, श्री उमाशंकर, श्री सपन कुमार, श्री संजीव कुमार, श्री रजनीश, श्री अक्षय, श्री संदीप बोस एवं कॉलोनी के समस्त सदस्य, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय पर्व में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
जय हिन्द के नारे के साथ महोदय वहाँ से विदा लेते हुए आगे के कार्यक्रम हेतु चित्रगुप्त रक्षा लेखा विभाग आवासीय परिसर की ओर रवाना हुए।
यह जानकारी पुणे के रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ