मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हिंदी भाषा का महिमामंडन हर समय होना चाहिए : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी राजभाषा दिवस के रूप में मनाई जाती है। भारत में हिन्दी का प्रयोग अधिकतर राज्य व्यवहार कामकाज में किया जाता है, लेकिन हिंदी भाषा का महिमामंडन केवल एक दिन ही नहीं होना चाहिए बल्कि हिंदी भाषा का महिमामंडन हर समय होना चाहिए। दैनिक जीवन में अन्य भाषाओं की तरह हिन्दी का भी प्रयोग होना चाहिए। यह विचार साधना विद्यालय के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव ने व्यक्त किए। 
साधना विद्यालय व आर.आर. शिंदे जूनियर कॉलेज, हड़पसर में 14 सितंबर हिंदी राजभाषा दिवस के अवसर पर विद्यालय में हिंदी राजभाषा दिवस मनाया गया, तब आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।
सर्वप्रथम प्रतिमा का पूजन किया गया। चित्रा हेंद्रे ने हिन्दी भाषा स्तुति गीत प्रस्तुत किया। छात्र सार्थक सूर्यवंशी और आशीष मिसाल ने हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी। सुवर्णा कांबले ने बताया कि शिक्षक हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं और हिंदी भाषा का महत्व क्या है? हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी गीत, नाटक, सह गीत, हिंदी दोहे प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, माधुरी राऊत, आजीव सेवक अनिल मेमाणे, जूनियर कॉलेज विभाग प्रमुख विजय सोनवणे ,पांडुरंग गाडेकर, धनाजी सावंत, छात्रगण, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक सुभाष केंगले ने किया। सूत्र-संचालन कामिनी केदारे और आभार प्रदर्शन रेखा जाधव ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ