मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘वंदे मातरम्’ और राज्यगीत के साथ विधानसभा के हिवाळी (शीतकालीन) अधिवेशन का आरंभ

 
 
नागपुरदिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) 
महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन में विधानसभा के कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत और जय जय महाराष्ट्र माझा’ राज्यगीत के गायन से हुई।
 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकरमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेउपमुख्यमंत्री अजीत पवारमंत्रीगण तथा सदन के सदस्य उपस्थित थे।
 
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित गीत वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदन में वंदे मातरम्’ गीत का संपूर्ण सामूहिक गायन किया गया।
 
 

विधानसभा के पैनल अध्यक्षों की घोषणा

 महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने विधानसभा के पैनल सभापतियों के नामों की घोषणा की।
 
विधानसभा के पैनल सभापति के रूप में निम्न सदस्यों को नामांकित किया गया है : चैनसुख संचेतीकिशोर अप्पा पाटिलश्रीमती सरोज अहिरेडॉ. राहुल पाटिलउत्तमराव जानकररामदास मसराम और समीर कुणावार।

विधानसभा में दिवंगत विधिमंड सदस्यों को श्रद्धांजलि

 

महाराष्ट्र विधानसभा ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों के निधन पर शोक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
 
कै. शिवाजीराव कर्डिलेमहादेवराव शिवणकरभारत बोंद्रेश्याम उर्फ जनार्दन अष्टेकरयशवंत दळवीनारायण पटेलसिद्रामप्पा मलकप्पा पाटीलगिल्बर्ट मेंडोंसाराजीव देशमुख और श्रीमती निर्मला ठोकळ इन लोकप्रतिनिधियों और समाजसेवकों ने शिक्षासहकारकृषिखेलजलसंधारणउद्योगस्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
 
इन दिवंगत सदस्यों ने विधानसभा/लोकसभानगरपालिकाजिला परिषदसहकारी संस्थाएं और शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से लम्बे समय तक जनसेवा की। इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई हैऐसा विधानसभाध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने कहा।
 
शोक प्रस्ताव पारित करते समय सदस्यों ने उनकी स्मृति में खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ