मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सावित्रीबाई फुले ने ज्ञान की ज्योति का प्रकाश चारों ओर फैलाया : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे


 
कोंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शिक्षा क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का बहुत अमूल्य योगदान है। उन्होंने ज्ञान की ज्योति का प्रकाश चारों ओर फैलाया है। सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर समाज को तरक्की की ओर ले जाने का महान काम किया। आज के छात्रों ने उनका आदर्श उदाहरण आंखों के सामने रखकर समाज के हित का कार्य करना चाहिए। यह विचार ट्रिनिटी पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने व्यक्त किए।
के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलीटेक्निक में स्त्री शिक्षण की जनक सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई, तब वे बोल रहे थे। यहां महाविद्यालय के सभी विभाग प्रमुख व शिक्षक ने गैर-शिक्षण कक्षाओं के शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रथम वर्ष विभाग की छात्रा हर्षली खरबस और श्रुति गायकवाड़ ने सावित्रीबाई फुले जैसा वेश धारण किया और अपने अनोखे अंदाज में सावित्रीबाई फुले और उनके कार्य का दर्शन दिखाया। 
इसके पश्चात विभाग प्रमुख प्रो. सचिन घुगे ने अपने भाषण में छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए सावित्रीबाई फुले के जीवन कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुश्किलों को पार करके शिक्षा का प्रसार सावित्रीबाई फुले ने किया  वह एक सच्ची प्रेरणा हैं। छात्रों ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बनाए रखना भी ज़रूरी है।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए संस्थान के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव, संकुल निदेशक समीर कल्ला और छात्र कल्याण अधिष्ठाता हेमंत देशमुख का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रथम वर्ष विभाग की प्रा.उर्मिला नलावडे व आभार प्रदर्शन प्रा.ज्योति बेलविकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ